हैवेल्स रिटेलर मीट में जुटे सीमांचल के विद्युत व्यवसायीनए उत्पादों, आधुनिक तकनीक एवं व्यापार विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन रक्सौल। देश की अग्रणी इलेक्ट्रिकल उपकरण निर्माता हैवेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा अपने अधिकृत वितरक रूद्र इंटरप्राइजेज, रक्सौल के माध्यम से शुक्रवार को लक्ष्मीपुर स्थित आयुष्मान पैलेस में आयोजित हैवेल्स रिटेलर मीट–2026 उत्साह, गरिमा एवं व्यावसायिक ऊर्जा से भरपूर वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रक्सौल, आदापुर, सुगौली, रामगढ़वा, भेलाही, सिकटा, छौड़ादानो सहित सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों तथा रिटेलरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के बीच दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, पटना के पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रतीक कुमार, रूद्र इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं विनोद गुप्ता, भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी तथा कंपनी के विभिन्न डिवीजनों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
स्वागत संबोधन में रूद्र इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर द्वय ने कहा कि हैवेल्स इंडिया लिमिटेड अपने रिटेलरों एवं इलेक्ट्रीशियनों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे सम्मेलन आयोजित करती है। इन आयोजनों के माध्यम से व्यापारिक साझेदारों को नवीन उत्पादों, अत्याधुनिक तकनीकों, आकर्षक व्यावसायिक योजनाओं तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों सुबोध कुमार एवं प्रतीक कुमार ने हैवेल्स के नवीनतम स्विचगियर, वायर एवं केबल, फैन, एलईडी लाइटिंग, ऊर्जा दक्ष उत्पादों तथा अन्य आधुनिक इलेक्ट्रिकल श्रृंखलाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही बदलते बाजार, व्यापार विस्तार की संभावनाओं, डिजिटल बिजनेस मॉडल तथा आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
रिटेलरों ने हैवेल्स के उत्पादों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता तथा प्रशिक्षण आधारित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन व्यवसायियों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ग्राहकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।रूद्र इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं विनोद गुप्ता ने सभी अतिथियों, कंपनी के अधिकारियों एवं उपस्थित व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि सीमाई क्षेत्र के व्यवसायियों को राष्ट्रीय स्तर की तकनीक एवं व्यापारिक अवसरों से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि रूद्र इंटरप्राइजेज वर्तमान में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के लगभग 20 डिवीजनों के उत्पादों का सफलतापूर्वक वितरण कर रहा है।
दो सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन के समापन पर सभी सहभागी रिटेलरों को रूद्र इंटरप्राइजेज की ओर से स्मृति-उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, अभिषेक श्रीवास्तव, किसलय श्रीवास्तव, उपकार गुप्ता, संस्कार गुप्ता, अविनाश गुप्ता, रजनीश कांस्यकार सहित रक्सौल एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी उपस्थित थे।

COMMENTS