भारत विकास परिषद् रक्सौल ने प्रतिभाओं को अपने हुनर को निखारने का एक मंच प्रदान किया है,जब तक कोई मंच ना मिले,कोई भी प्रतिभा निखर नहीं सकती।आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अपने अपने समाचार पत्रों में इस सूचना को जगह देने की कृपा करें जिससे इस कार्यक्रम के बारे में जन जागरण हो सके।
बिमल सर्राफ
मीडिया प्रभारी
भारत विकास परिषद् रक्सौल
🌹🌹🙏🙏
[23/07, 9:37 am] +91 79922 49991: संस्कृति सप्ताह के तहत भारत विकास परिषद कराएगी मेहंदी प्रतियोगिता
बालिकाओं और महिलाओं को मिलेगा अपनी सृजनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच, 26 जुलाई को होगा आयोजन
रक्सौल। भारतीय संस्कृति, कला एवं संस्कारों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में निरंतर सक्रिय भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत एक भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 जुलाई (रविवार) को पूर्वाह्न 10 :00 बजे से बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में न्यू परिधान तथा छवि सैलून रक्सौल के सहयोग से किया जा रहा है।
परिषद की महिला सहभागिता प्रमुख मेनका गुप्ता, संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएँ एवं महिलाएं भाग लेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि और भावनाओं को मेहंदी कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है।
शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और सृजनात्मक गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार होती हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति लगाव भी विकसित करती हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परिषद प्रतिवर्ष संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत ऐसे रचनात्मक आयोजनों का आयोजन करती है। साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राएँ एवं महिलाएँ उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह, सहभागिता प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे।
सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारंपरिक कला के प्रति सम्मान एवं जागरूकता का वातावरण तैयार करना है। मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ स्थानीय बालिकाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी इन मोबाइल नम्बरों पर संपर्क कर 9431616390, 79030 10538, 87572 29850
73525 52655, 94708 43489
62028 41399, 7992249991
अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
इसकी जानकारी परिषद के सम्पर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।



COMMENTS