$show=home

BREAKING NEWS
Loading latest news...

$show=home

लोड हुँदैछ...

हर पल स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन का सच्चा सुख है : बिमल सर्राफ

हर पल स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन का सच्चा सुख है : बिमल सर्राफ रक्सौल, पूर्वी चंपारण। जीवन का वास्तविक आनंद स्वयं में प्रसन्न और संतुष्ट ...



हर पल स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन का सच्चा सुख है : बिमल सर्राफ

रक्सौल, पूर्वी चंपारण।

जीवन का वास्तविक आनंद स्वयं में प्रसन्न और संतुष्ट रहने में है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जब कोई साथ नहीं दिखाई देता, तब ईश्वर का साथ महसूस होता है।

उक्त विचार लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं, हर व्यक्ति के पास कुछ न कुछ ऐसा अवश्य होता है, जिसे वह कर सकता है और उसमें सफलता प्राप्त कर सकता है। दूसरों की भलाई करना अच्छी बात है, लेकिन इतना भावुक नहीं होना चाहिए कि हमारी अच्छाई ही हमारे लिए दुख का कारण बन जाए।

सर्राफ ने कहा कि समय, स्वास्थ्य और संबंध जीवन की सबसे अनमोल पूंजी हैं। इन्हें संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि यही हमारी सच्ची संपत्ति है। उन्होंने लोगों से रिश्तों में प्रेम और विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि गलती को क्षमा किया जा सकता है, लेकिन टूटा हुआ विश्वास दोबारा बनाना बहुत कठिन होता है।

उन्होंने कहा कि जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका वही है, जिससे स्वयं को संतोष मिले और किसी अन्य व्यक्ति को कष्ट न पहुंचे। हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के हर पल का आनंद लें।

अंत में उन्होंने कहा कि स्वयं को समझना और स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन की असली मौज है। हर क्षण को खुशी और संतुलन के साथ जीना ही सफल और सार्थक जीवन की पहचान है।

COMMENTS

यो समाचार पढेर तपाईंलाई कस्तो अनुभूति भयो ?

× तपाईंले यो समाचार पढ्न छुटाउनुभयो?
सबै पोस्टहरू लोड गरियो कुनै पनि पोस्ट भेटिएन सबै हेर्नुहोस् थप पढ्नुहोस् जवाफ दिनुहोस् जवाफ रद्द गर्नुहोस् मेटाउनुहोस् द्वारा गृहपृष्ठ पृष्ठहरू पोष्टहरू सबै हेर्नुहोस् तपाईंको लागि सिफारिस गरिएको category अभिलेख खोज्नुहोस् सबै पोस्टहरू तपाईंको अनुरोधसँग मिल्दो कुनै पनि पोस्ट फेला परेन। घर फर्कनुहोस् Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers पछ्याउनुहोस् यो प्रिमियम सामग्री लक गरिएको छ। STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content