$show=home

BREAKING NEWS
Loading latest news...

$show=home

लोड हुँदैछ...

भूमि पत्तन रक्सौल में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्थानीय स्कूली बच्चों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

 भूमि पत्तन रक्सौल में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्थानीय स्क...


 भूमि पत्तन रक्सौल में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्थानीय स्कूली बच्चों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

रक्सौल। भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण  के भूमि पत्तन रक्सौल परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के उप सचिव मधुकर पांडे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रध्वज के सम्मान में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र गीत वन्दे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि मधुकर पांडे ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने में भूमि पत्तन रक्सौल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

समारोह में भारत-नेपाल मैत्री और सीमा पार सौहार्द की भी झलक देखने को मिली। नेपाल आईसीपी वीरगंज के टर्मिनल हेड गणेश घिमिरे अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल हुए। नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF), आईसीपी वीरगंज के डिप्टी एसपी समेत रक्सौल के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

समारोह में भूमि पत्तन रक्सौल से जुड़े सीमा शुल्क, इमीग्रेशन, प्लांट क्वारंटाइन, एसएसबी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान प्रभात कुमार जना, राहुल गुप्ता, श्याम बाबू सिंह, सुरेश चंद वर्मा, अख्तर सैफी, नारायण कुमार, कुंदन कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार दास, सुरभि कुमारी, प्रिया रानी, कुमारी नीतू, लक्ष्मी कुमारी, स्वेता कुमारी, रिंकू कुमारी, प्रकाश कुमारी, सुभम कुमार एवं संतोष कुमार समेत भारत विकास परिषद शाखा - रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एव मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आसपास के गांवों से पहुंचे स्कूली बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को और बढ़ा दिया। 


समारोह के अंत में भूमि पत्तन रक्सौल के पत्तन प्रशासक कुमार राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, नेपाल से आए अतिथियों, सुरक्षा बलों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, भारत विकास परिषद के सदस्यों तथा स्थानीय बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति और भारत-नेपाल मैत्री के संदेश के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

COMMENTS

यो समाचार पढेर तपाईंलाई कस्तो अनुभूति भयो ?

× तपाईंले यो समाचार पढ्न छुटाउनुभयो?
सबै पोस्टहरू लोड गरियो कुनै पनि पोस्ट भेटिएन सबै हेर्नुहोस् थप पढ्नुहोस् जवाफ दिनुहोस् जवाफ रद्द गर्नुहोस् मेटाउनुहोस् द्वारा गृहपृष्ठ पृष्ठहरू पोष्टहरू सबै हेर्नुहोस् तपाईंको लागि सिफारिस गरिएको category अभिलेख खोज्नुहोस् सबै पोस्टहरू तपाईंको अनुरोधसँग मिल्दो कुनै पनि पोस्ट फेला परेन। घर फर्कनुहोस् Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers पछ्याउनुहोस् यो प्रिमियम सामग्री लक गरिएको छ। STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content