श्री निशित कुमार उज्जवल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), सीमान्त, पटना द्वारा 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., रक्सौल (बिहार) का दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ
दौरे के क्रम में महानिरीक्षक महोदय सर्वप्रथम दिनांक-15/09/26 को 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी. की बाह्य सीमा चौकी, हरपुर पहुँचे जहाँ सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैनात बलकार्मिकों से उनके व्यक्तिगत व ड्यूटी से सम्बंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराने को कहा l
तत्पश्चात, वाहिनी की सीमा चौकी, धुपवाटोला पहुँचकर आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान बलकार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अनुशासन एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किये l तदुपरान्त, सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया जिसमें महानिरीक्षक महोदय शामिल हुए l
दौरे के दूसरे दिन, दिनांक-16/09/26 को महानिरीक्षक महोदय वाहिनी की सीमा चौकी, सेनुवरिया पहुँचकर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किये तथा कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ; तत्पश्चात उपस्थित बलकर्मियों से मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं जवानों का हौसला बढ़ाया l
इस दौरान श्री संजय रावत, द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट, 47वीं वाहिनी, एस.एस.बी. सहित वाहिनी के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे l






COMMENTS