चावो सती मंदिर में अतिथि सदन एवं बैंक्वेट की सुविधाओं का विस्तार वीरगंज। नेपाल के वीरगंज स्थित चावो सती मंदिर में अतिथि सदन एवं बैंक्वेट क...
चावो सती मंदिर में अतिथि सदन एवं बैंक्वेट की सुविधाओं का विस्तार
वीरगंज। नेपाल के वीरगंज स्थित चावो सती मंदिर में अतिथि सदन एवं बैंक्वेट की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। श्रद्धालुओं, परिवारों और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को सुविधाजनक एवं आरामदायक सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं।
यहाँ सुविधायुक्त अतिथि कक्ष, वातानुकूलित बैंक्वेट हॉल एवं कमरे, पर्याप्त पार्किंग, कैटरिंग सेवा, आधुनिक शौचालय, लिफ्ट तथा 24 घंटे सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है।
मंदिर परिसर में विवाह, पूजा-पाठ, जन्मदिन, बैठक, पारिवारिक मिलन और विभिन्न समारोह आयोजित करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

COMMENTS