वीरगंज में शनिवार को होगा ‘Rotary Trade Fair’ का आयोजन
वीरगंज, 23 सितंबर। Rotary Club of Birgunj द्वारा समुदाय एवं सामाजिक सेवा परियोजनाओं के सहयोग के उद्देश्य से ‘Rotary Trade Fair’ का आयोजन आगामी शनिवार, 26 सितंबर 2026 को वीरगंज स्थित Hotel Siddharth Diyalo में किया जा रहा है।
यह Trade Fair सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। मेले में विभिन्न प्रकार के Food, Games, Artificial Jewellery, Clothes सहित अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुक खरीदारी एवं मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। मेले से प्राप्त आय का उपयोग Rotary Club of Birgunj द्वारा संचालित विभिन्न Community & Social Service Projects में किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Live Musical Band की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा शाम 5 बजे से श्री कुल श्रेष्ठ कमल की विशेष संगीतमय प्रस्तुति भी होगी।
कार्यक्रम में Rotaract Club of Birgunj, Rotaract Club of Shankharcharya, Interact Club of Gyanda Academy तथा Interact Club of Kadambari Academy की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी।
इस Trade Fair को Kalyan Jewellers, Raxaul द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि Maruti Print & Pack Co-Sponsor के रूप में जुड़ा है। दैनिक बाइपास इस आयोजन का Media Partner है।
प्रवेश एवं रैफल लकी ड्रॉ
Trade Fair में प्रवेश के लिए Entry Ticket मात्र रु. 100 रखा गया है।
आगंतुकों के लिए Raffle Lucky Draw का भी आयोजन किया गया है। Raffle का एक कूपन रु. 20 का है। एक शीट में रु. 500 के 25 कूपन होंगे। इस Raffle के माध्यम से भी कार्यक्रम के सामाजिक सेवा उद्देश्यों में सहयोग किया जा सकेगा।
Rotary Club of Birgunj ने वीरगंज एवं आसपास के उद्योगपतियों, व्यवसायियों, परिवारों तथा आम नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर व्यापार, मनोरंजन एवं सामाजिक सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम विवरण कार्यक्रम: Rotary Trade Fair
स्थान: Hotel Siddharth Diyalo, Birgunj
दिनांक: 26 सितंबर 2026, शनिवार
समय: सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
विशेष सांगीतिक प्रस्तुति: शाम 5:00 बजे से
प्रवेश शुल्क: रु. 100
Raffle Coupon: रु. 20 प्रति कूपन
Booking / Contact
Shweta: +977-9845413040
Kirti: +977-9804336300
Din Dayal: +977-9802901046
Abhishek: +977-9855020544
Rotary Club of Birgunj
Service Above Self

COMMENTS