$show=home

BREAKING NEWS
Loading latest news...

$show=home

लोड हुँदैछ...

संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

"संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग शिक्षक सम्मान समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले 70 छात्र-छात्राओं...


"संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

शिक्षक सम्मान समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले 70 छात्र-छात्राओं को पिया सिंह ने भेंट की शैक्षणिक सामग्री व उपहार

लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा एवं सामाजिक कार्यकर्ता की पहल बनी समारोह का आकर्षण, प्रसिद्धि आनंद सिंह की सरस्वती वंदना ने मोहा मन

रक्सौल। विश्व शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को साहित्य, कला, समाज एवं संस्कृति को समर्पित मंच ‘संभावना’ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026 में भारत–नेपाल मैत्री, सेवा और संस्कार का अनूठा रंग देखने को मिला। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचीं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा सह सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ग्रीन सिटी,बीरगंज एवं मानव सेवा संस्थान से संबद्ध लायन पिया सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के करीब 70 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पिया सिंह की इस पहल ने समारोह में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सम्मान और प्रोत्साहन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित होते हैं।

समारोह का एक विशेष आकर्षण लायंस क्लब ऑफ बीरगंज की संयुक्त सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में उन्होंने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मांँ शारदे का आह्वान किया। इसके बाद भाव एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर संभावना परिवार की ओर से लायन पिया सिंह एवं लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पिया सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। 

आज इस मंच पर आकर मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हूं। शिक्षक समाज के वे दीप हैं, जो स्वयं जलकर आने वाली पीढ़ियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक ताकत उसके बच्चों और उनके संस्कारों में होती है और इन संस्कारों को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध केवल सीमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, भाषा, भावनाओं और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। सीमाएं दोनों देशों को अलग कर सकती हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक आत्मीयता और मानवीय रिश्तों को अलग नहीं कर सकतीं।

उन्होंने कहा आज यहां बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ये बच्चे केवल विद्यालयों के विद्यार्थी नहीं, बल्कि भारत–नेपाल के भविष्य के सेतु हैं। इनके भीतर की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और इनके सपनों को पंख देना हम सभी का दायित्व है। 

पिया सिंह ने संभावना मंच के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि साहित्य, कला, शिक्षा और संस्कृति को एक साथ जोड़कर समाज के बीच सकारात्मक वातावरण तैयार करना अपने आप में महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की शिक्षा देने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल कुमार सर्राफ ने लायन पिया सिंह एवं लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह की उपस्थिति और पहल की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि पिया सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा प्रसिद्धि आनंद सिंह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देना भारत–नेपाल के अटूट सांस्कृतिक संबंधों, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार, शिक्षा और संस्कृति का यह संगम समारोह में उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

इसकी जानकारी भारत विकास परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

COMMENTS

यो समाचार पढेर तपाईंलाई कस्तो अनुभूति भयो ?

× तपाईंले यो समाचार पढ्न छुटाउनुभयो?
सबै पोस्टहरू लोड गरियो कुनै पनि पोस्ट भेटिएन सबै हेर्नुहोस् थप पढ्नुहोस् जवाफ दिनुहोस् जवाफ रद्द गर्नुहोस् मेटाउनुहोस् द्वारा गृहपृष्ठ पृष्ठहरू पोष्टहरू सबै हेर्नुहोस् तपाईंको लागि सिफारिस गरिएको category अभिलेख खोज्नुहोस् सबै पोस्टहरू तपाईंको अनुरोधसँग मिल्दो कुनै पनि पोस्ट फेला परेन। घर फर्कनुहोस् Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers पछ्याउनुहोस् यो प्रिमियम सामग्री लक गरिएको छ। STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content